
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने पार्बती कोलडम ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (PKTCL) की अपनी सारी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी इंडिग्रिड ट्रस्ट को बेची है। दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा PKTCL की 900 करोड़ रुपए की एंटरप्राइजेज वैल्यू पर हुआ है। PKTCL में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की 74% हिस्सेदारी थी।
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में है यह कंपनी
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की पार्बती कोलडम ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड हिमाचल प्रदेश और पंजाब में स्थित है। PKTCL रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का संयुक्त वेंचर था। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह सौदा नवंबर 2020 में हुआ था। अब PKTCL के शेयर ट्रांसफर के साथ यह सौदा पूरा हो गया है।
पावर सेक्टर की पहली इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट है इंडिग्रिड
इंडिग्रिड पावर सेक्टर में देश की पहली इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट है। इस ट्रस्ट के पास AAA रेटिंग के पावर ट्रांसमिशन असेट्स हैं। इस अधिग्रहण के साथ इंडिग्रिड के पास 12 ऑपरेटिंग पावर ट्रांसमिशन असेट्स हो गए हैं। इन असेट्स का कुल AUM 14,500 करोड़ रुपए है।
कर्ज में इस्तेमाल होगी राशि
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने बयान में कहा है कि इस सौदे से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने में किया जाएगा। इस राशि से रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के कुल कर्ज में 6% की कमी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38tgQSk
via IFTTT
0 Comments