
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार में बिकवाली है। सेंसेक्स 104.71 अंक नीचे 43,723.39 पर और निफ्टी 33.75 अंक नीचे 12,824.65 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को आईटी शेयर लीड कर रहे हैं। आज वायदा बाजार की एक्सपायरी भी है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। आयशर मोटर और मारुति के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा एशियन पेंट्स और बीपीसीएल के शेयर में भी 1-1 फीसदी की गिरावट है। वहीं, टाइटन और ग्रासिम के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। बजाज ऑटो का शेयर भी 1% ऊपर कारोबार कर रहा है। सुबह सेंसेक्स 139.49 अंक ऊपर 43,967.59 पर और निफ्टी 48.05 अंक ऊपर 12,906.45 पर खुला था।
इन शेयरों पर रहेगी नजर -
1. यूनियन बैंक - सरकारी क्षेत्र की यूनियन बैंक ने चालू वित्त (2020-21) में बिजनेस ग्रोथ के लिए लगभग 6.8 हजार करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव पेश किया है। बैंक के मुताबिक शेयरधारकों से मंजूरी के लिए इस साल 30 दिसंबर को एक्स्ट्राआर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) होगी।
2. सीमंस लिमिटेड - सितंबर तिमाही में टेक कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.7% गिरकर 333 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का रेवेन्यू भी पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 9.2% फिसलकर 3,422 करोड़ रुपए रहा।
3. फ्यूचर रिटेल - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्यूचर रिटेल को चेतावनी दी कि इसने विवादित परिसंपत्ति बिक्री को रोकने के लिए Amazon.com के प्रयासों के बारे में समय पर बाजार में खुलासा नहीं किया। ऐसा कर कंपनी ने रेगुलेटर को कार्रवाई करने का मौका दिया है।
4. लक्ष्मी विलास बैंक - लक्ष्मी विलास बैंक का शुक्रवार को सिंगापुर के DBS बैंक की भारतीय इकाई में विलय हो जाएगा। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा DBS बैंक में लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) के मर्जर के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के तुरंत बाद RBI ने शुक्रवार से दोनों बैंकों के विलय को प्रभावी कराने की घोषणा कर दी। अब बैंक के खातों से अधिकतम 25 हजार रुपए की रकम निकालने की जो लिमिट थी, उसे भी हटा लिया गया है।
5. L&T- लार्सन एंड टर्बो को पुल निर्माण के लिए 3 हजार करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह असम के धुबरी से मेघालय के फुलबरी तक होगा।
एशियाई बाजारों का हाल
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 144 अंक ऊपर 26,441 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 7.25अंकों की बढ़त के साथ 26,677 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.13% की गिरावट के साथ 3,358 पर कारोबार कर रहा है।
बुधवार को बाजार में भारी बिकवाली
कल सेंसेक्स 694.92 अंक नीचे 43,828.10 पर और निफ्टी 196.75 अंक नीचे 12,858.40 पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,825.37 और निफ्टी ने 13,145.85 स्तर को टच किया। यह इंट्राडे के दौरान सर्वोच्च स्तर है। बुधवार को निफ्टी में एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और आयशर मोटर के शेयरों में 3-3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सरकारी कंपनी ओएनजीसी के शेयर में 6% की तेजी रही। बाजार में गिरावट के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 2.25 लाख करोड़ रुपए घटकर 172.56 लाख करोड़ रुपए हो गया था। मंगलवार को यह 174.81 लाख करोड़ रुपए था।
अमेरिकी के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 0.58% की गिरावट के साथ 173.77 अंक ऊपर 29,872.50 पर बंद हुआ था। इससे पहले मंगलवार को इंडेक्स पहली बार 30 हजार के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 5.76 पॉइंट नीचे 3,629.65 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक इंडेक्स 0.48% की तेजी के साथ 12,094.40 पर बंद हुआ था।
यूरोप के बाजारों में भी हल्की बिकवाली
यूरोपियन मार्केट में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.64% नीचे 6,391.09 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ 13,289.80 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.23% की बढ़त के साथ 5,571.29 पर बंद हुआ था।

09:58 AM सेंसेक्स 104.71 अंक नीचे 43,723.39 पर और निफ्टी 33.75 अंक नीचे 12,824.65 पर कारोबार कर रहा है।
09:39 AM सेंसेक्स 59.61 अंक ऊपर 43,887.71 पर और निफ्टी 17.10 अंक ऊपर 12,875.50 पर कारोबार कर रहा है।
09:38 AM BSE में सीमंस का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:36 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 10 के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में बजाज ऑटो का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:15 AM BSE सेंसेक्स 139.49 अंक ऊपर 43,967.59 पर और निफ्टी 48.05 अंक ऊपर 12,906.45 पर खुला।
दुनियाभर के बाजार का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m7g4yJ
via IFTTT
0 Comments